Vistaar NEWS

राष्ट्रीय जल संचय और जनभागीदारी (JSJB) में छत्तीसगढ़ को मिला दूसरा स्थान, रायपुर ने भी लहराया परचम

cm_sai_photo

CM विष्णु देव साय

CG News: छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में एक बार फिर इतिहास रचा है. जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है. प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है. इसके अलावा जल संचय और जनभागीदारी (JSJB) पुरस्कार रायपुर को प्रथम स्थान मिला है.

इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि- प्रदेश में जल संचय से जुड़े 4 लाख 5 हजार 563 कार्य पूर्ण, रायपुर नगर निगम ने 33 हजार 82 कार्यों को पूर्व कर जल संरक्षण को बढ़ावा दिया, जिला स्तर पर प्रदेश के कई जिलों का भी सम्मान हुआ.

Exit mobile version