Vistaar NEWS

CG News: आबकारी विभाग ने शराब पर टैक्स बढ़ाने की खबरों को बताया भ्रामक, कहा- सरकार ने नहीं लिया कोई फैसला

Chhattisgarh Excise Department

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग (फाइल फोटो)

CG News: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने को लेकर चल रही खबरों पर आबकारी विभाग ने फिलहाल विराम लगा दिया है. मीडिया में शराब महंगी होने की खबरों के बीच आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में इस समय शराब की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. वर्तमान में केवल ड्यूटी दरों का निर्धारण किया गया है, न कि फुटकर विक्रय दरों का. ऐसे में आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें.

आबकारी विभाग ने जारी सूचना में क्या बताया?

नई आबकारी नीति कब से लागू होगी?

हाल ही में साय सरकार ने कैबिनेट बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी थी, जिसके बाद छत्तीसगढ़ राजपत्र में ड्यूटी दरों से संबंधित अधिसूचना भी प्रकाशित की गई. नई आबकारी नीति एक अप्रैल 2026 से लागू होगी. अधिसूचना के अनुसार, अब देसी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब पर ड्यूटी दरें कीमत के आधार पर तय की गई हैं. यानी शराब जितनी महंगी होगी, उस पर उतना अधिक टैक्स लगेगा. इसके तहत बियर और रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) पेय पदार्थों पर भी संशोधित ड्यूटी दरें लागू की जाएंगी. वहीं सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए शराब पर न्यूनतम ड्यूटी दर तय कर कुछ राहत देने का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें-CG News: शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा को बड़ी राहत, इन शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई नीति में क्या बदलाव किया गया है?

Exit mobile version