CG News: नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन आज राज्य अलंकरण समारोह होगा. इसे लेकर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में प्रेस कांफ्रेस की. उन्होंने राज्य अलंकरण से सम्मानित होने वाले लोगों की लिस्ट भी जारी की है.
राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में प्रेस कांफ्रेस की. जहां राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा की गई. इसमें 34 अलग-अलग क्षेत्र में 41 लोगों को ये सम्मान दिया जाएगा.
इन्हें मिलेगा सम्मान
- गुंडाधुर सम्मान- ज्ञानेश्वरी यादव, राजनांदगांव
- मिनीमाता सम्मान- ललदेश्वरी साहू, दुर्ग
- हबीब तनवीर सम्मान- डॉ कुंजबिहारी शर्मा
- महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव सम्मान- चांदनी साहू, बिलासपुर
- पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान- राजेश अग्रवाल, रायपुर
- पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान- डॉ चितरंजन कर, रायपुर
- चक्रधर सम्मान- पंडित कीर्ति माधवलाल ब्यास
- किशोर साहू सम्मान- सुनील सोनी, रायपुर
- लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार- राकेश तिवारी, बिलासपुर
- किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण- अनुराग बसु, मुंबई
- पंडित माधव राव सप्रे पुरस्कार- अवधेश कुमार, दिल्ली.
- चंदूलाल चंद्रकार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार- अखबार से संदीप तिवारी, टीवी से सोमेश पटेल और अभिषेक शुक्ल
- मधुकर खेर पत्रकारिता पुरस्कार- भावना पांडेय, दुर्ग.
