Vistaar NEWS

CG News: छत्तीसगढ़ में अगले 4 महीनों में होंगे 17 एंट्रेस और रिक्रूटमेंट एग्जाम, इतने पदों पर होगी भर्ती

vyapam

CG व्यापम भवन

CG News: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की ओर से 4 महीने में 17 प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. व्यापमं ने एमएससी नर्सिंग, पीईटी और प्री एमसीए के एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही जल संसाधन विभाग, पर्यावरण संरक्षण मंडल और मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

तीनों विभागों में इतने पदों पर होगी भर्ती

जल संसाधन विभाग, पर्यावरण संरक्षण मंडल और मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी. जल संसाधन विभाग नवा रायपुर के तहत सहायक मानचित्रकार सिविल पदों के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च को होगी. कुल 25 पदों के लिए भर्ती परीक्षा होगी. एग्जाम के बाद इंटरव्यू भी होगा.

वहीं, पर्यावरण संरक्षण मंडल नवा रायपुर के तहत प्रयोगशाला सहायक सैंपलर ग्रेड-2 के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए परीक्षा 22 मार्च को होगी. कुल 13 पदों पर भर्ती होगी. मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में मैकेनिकल-कम-इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, ओवर सियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर आदि पदों के परीक्षा 8 मार्च को होगी. लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी. अनुभव और प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद नियुक्ति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय ने BJP की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा को दी बधाई, बोले- प्रदेश की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर प्रदान करेंगी

जून तक होंगी परीक्षाएं

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के फार्मासिस्ट ग्रेड-2 पदों के लिए 4 अप्रैल को भर्ती परीक्षा होगी. वहीं 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा, 26 अप्रैल को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 7 मई को PPT प्रवेश परीक्षा और PRE-MCA एंट्रेस एग्जाम, 14 मई को PET और MSc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 4 जून को PRE-DLed, 11 जून को PRE-Bed और BSc नर्सिंग, 21 जून को PAT-PVPT के लिए एंट्रेस एग्जाम और 28 जून को डाटा एंट्री ऑपरेटर की पोस्ट के लिए रिक्रूटमेंट एग्जाम होंगे.

Exit mobile version