Vistaar NEWS

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: छत्तीसगढ़ में 6,414 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM साय ने दिया आशीर्वाद, बस्तर में सरेंडर नक्सलियों ने भी लिए फेरे

CG News

सामूहिक विवाह समारोह में CM साय

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की शानदार पहल पर रायपुर में 1316 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे थे. जहां उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया. इस दौरान प्रदेश भर में 6,414 जोड़ों ने नए जीवन की शुरूआत की. जिसमें 6 सरेंडर नक्सलियों ने भी सात लिए.

सामूहिक विवाह में जोड़ों को CM साय ने दिया आशीर्वाद

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भव्य कन्या विवाह समारोह का आयोजन हुआ…इस दौरान 1,317 जोड़े शादी के बंधन में बंधे…वहीं पूरे प्रदेश में आज 6,414 जोड़े नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं…साइंस कॉलेड मैदान में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी.

सरेंडर नक्सलियों ने भी लिए सात फेरे

बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के जरिए प्रत्येक जोड़े के खाते में 35,000 रुपए भेजे जाएंगे. इस दौरान आत्म समर्पित 6 नक्सलियों की शादी भी सामूहिक विवाह में कराई गई. विवाह समारोह में प्रत्येक दंपती को 15,000 रुपए का उपहार और शादी का खर्च दिया गया.

ये भी पढ़ें- CG News: सब्जी बनाने के विवाद में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

Exit mobile version