CM Vishnu Deo Sai Trending on Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. CM साय 62 साल के हो गए है. इस मौके पर वह सोशल मीडिया पर भी छा गए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वह हैशटैग ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ के साथ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर हे CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड कर रहे हैं. X पर हैशटैग ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ ट्रेंड कर रहा है. इसे क्लिक करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके जन्मदिन की बधाई सामने आ रही है.
PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. उन्होंने X पर लिखा- ‘छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके प्रयास से छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति मिली है, जो बहुत सराहनीय है. साथ ही लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं#VishnuDeoSai #VishnuDeoSaiBirthday @ChhattisgarhCMO @vishnudsai @PMOIndia pic.twitter.com/b06uLRd9OC
— Vistaar News (@VistaarNews) February 21, 2026
गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं#VishnuDeoSai #VishnuDeoSaiBirthday @ChhattisgarhCMO @vishnudsai pic.twitter.com/bqPabmVDY6
— Vistaar News (@VistaarNews) February 21, 2026
CM साय को 90 किलो लड्डू से तोला गया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर रायपुर हेलीपैड पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान CM साय को 90 किलो लड्डू से तौला गया. मौके पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे.
जन्मदिन के मौके पर रायपुर एयरपोर्ट पर CM साय का खास स्वागत, 90 किलो लड्डू लेकर आए समर्थक#VishnuDeoSai #ChhattisgarhCM #JashpurVisit #BirthdayCelebration #HappyBirthday @vishnudsai pic.twitter.com/CScu1IdBZf
— Vistaar News (@VistaarNews) February 21, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, CM देवेंद्र फडणवीस, CM हिमंत बस्वा, CM पुष्कर सिंह धामी समेत देश-प्रदेश के तमाम नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
ये भी पढ़ें- इस दिन है CM साय का 62वां जन्मदिन, इस नंबर पर कॉल कर सीधे दे सकते हैं बधाई
