CG News: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीट पर चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार (3 मार्च) को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी संगठन ने 7 नामों पर विचार किया था, इसके बाद तीन नामों लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को अंतिम दौर में शामिल किया गया था. आखिर लक्ष्मी वर्मा के नाम पर ही मुहर लगी. सीएम विष्णुदेव साय ने BJP उम्मीदवार वर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने क्या लिखा?
सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष और राज्य महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव हेतु नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष और राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव हेतु नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 3, 2026
संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति…
उन्होंने आगे लिखा कि संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित ही सदन में प्रदेश की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर प्रदान करेगी.
कौन हैं लक्ष्मी वर्मा?
लक्ष्मी वर्मा राजनीति में 30 सालों से सक्रिय हैं. साल 1994 में पहली बार रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 से चुनी गईं. इसके बाद 2000 में रायपुर सांसद प्रतिनिधि बनीं. साल 2010 में रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुईं. साल 2021 में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनीं. राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रहीं.
ये भी पढ़ें: CG News: शराब घोटाला मामला, आरोपी अनबर ढेबर और अनिल टुटेजा को मिली HC से जमानत
16 मार्च को होगा मतदान
राज्यसभा चुनाव के लिए 26 फरवरी 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था. नामांकन दाखिल करने की तारीख 5 मार्च तक है. 6 मार्च को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी. वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च है. इसके बाद 16 मार्च 2026 को मतदान होगा.
