Vistaar NEWS

Holi 2026: CM विष्णुदेव साय का होली मिलन कार्यक्रम में दिखा गजब अंदाज, सीएम ने बजाया नगाड़ा, पहनी भिंडी-मिर्ची की माला

raipur holi celebration cm vishnu deo sai

रायपुर: होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णु देव साय

Holi 2026: सीएम विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) का सोमवार (2 मार्च) को गजब का अंदाज देखने को मिला. सिर पर टोपी, गले में सब्जियों की माला और माथे पर गुलाल लगाए नजर आए. मुख्यमंत्री आज रायपुर स्थित प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

सीएम नगाड़ा बजाते हुए नजर आए

राजधानी रायपुर स्थित प्रेस क्लब में सोमवार को प्रेस क्लब रंगोत्सव और महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल हुए. यहां सीएम का अलग ही अंदाज देखने को मिला. यहां सीएम साय को मिर्च और भिंडी से बनी माला पहनाई गई. नीले रंग की टोपी पहने नजर आए. लोगों ने सीएम को गुलाल लगाया.

मुख्यमंत्री ने गुलाल उड़ाकर होली के इस कार्यक्रम की खुशियों को दोगुना कर दिया. इसके साथ ही सीएम साय ने वाद्य यंत्र नगाड़ा बजाते हुए दिखे. अलग-अलग वाद्यों के धुन में फाग गाते हुए दिखे.

ये भी पढ़ें: CG News: रायपुर के व्यस्त इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या है वजह

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि आज ‘रायपुर प्रेस क्लब’ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर मीडिया जगत के साथियों के साथ रंगों की खुशियां साझा करने का अवसर मिला. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के सभी साथियों ने स्नेहपूर्वक अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं. यह स्नेह, अपनत्व और आत्मीयता मेरे लिए अत्यंत सुखद और स्मरणीय अनुभव रहा.

Exit mobile version