Vistaar NEWS

CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने लखेश्वर बघेल को बनाया उपनेता प्रतिपक्ष, दलेश्वर साहू को चीफ व्हिप की मिली जिम्मेदारी

CG News

लखेश्वर बघेल बने उपनेता प्रतिपक्ष

CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी नियुक्ति करते हुए विधायक लखेश्वर बघेल को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया है. वहीं दलेश्वर साहू चीफ व्हिप और दिलीप लहरिया को डिप्टी व्हिप की जिम्मेदारी मिली है.

AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. इस पत्र में बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी.

कौन हैं लखेश्वर बघेल?

बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने की नियुक्ति

बता दें कि बस्तर क्षेत्र से आने वाले लखेश्वर बघेल की नियुक्ति को आदिवासी वोट बैंक और बस्तर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें- विस्तार न्यूज़ की खबर का असर, सरगुजा कलेक्टर ने विजय ट्रेडिंग के गोदाम व दुकान में रखे खाद को राजसात करने का दिया आदेश

साय सरकार को घेरने की तैयारी

वहीं नई टीम के साथ कांग्रेस अब और अधिक आक्रामक तरीके से विष्णु देव साय सरकार को घेरने की तैयारी में है. इन बदलावों के साथ ही 23 फरवरी को शाम 4 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है.

Exit mobile version