Vistaar NEWS

VIDEO: दंतेवाड़ा में युवक का जानलेवा स्टंट! लेटे-लेटे चला रहा स्कूटी, हाथ नहीं पैरों से संभाला हैंडल

dantewada_stunt

दंतेवाड़ा में खतरनाक स्टंट

Dantewada Viral Video: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से स्टंटबाजी का एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे. एक स्टंट किसी की जान के लिए कितना खतरनाक हो सकता है ये वीडियो देखने के बाद आपको भी लगेगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक लेटकर स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहा है. वहीं, उसने स्कूटी का हैंडल हाथ के बजाय पैरों से संभालकर रखा हुआ है.

दंतेवाड़ा में युवक का जानलेवा स्टंट!

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक लेटकर स्कूटी चला रहा है. आंखों पर उसने काला चश्मा लगाया हुआ है. वह लेटे-लेटे स्कूटी चला रहा है. हैरानी की बात ये है कि उसने स्कूटी का हैंडल हाथों की जगह पैरों से संभाला है.

ये वायरल वीडियो दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. स्कूटी नंबर CG 18 N 8959 को एक युवक पैर से चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा है. जिस दौरान वह यह स्टंट कर रहा है उस समय सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है. स्कूटी से खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

बता दें कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे कृत्य पर जुर्माना और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई संभव है.

Exit mobile version