Vistaar NEWS

Dhamtari Accident: धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, गृह मंत्री ने घायल जवान से की बात

dhamtari_road_accident

धमतरी में सड़क हादसा, 4 की मौत

Dhamtari Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 14 फरवरी की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एनएच 30 में अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी के पास तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 घायल है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. कार में कोबरा बटालियन के जवान सवार थे. मृतकों में ड्राइवर और 3 जवान शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री विजय शर्मा ने फोन कॉल पर घायल जवान से बात की.

सड़क हादसे में 4 की मौत

धमतरी जिले के एनएच 30 में हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. कार में सवार सभी लोग कोबरा बटालियन के जवान थे. हादसा इतना भयानक था कि कार के पूरे परखच्चे उड़ गए. वहीं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची

घटना में कोबरा बटालियन के जवानों की मौत

ये भी पढ़ें- CM Sai Exclusive: नक्सलवाद पर लगाम लगाने के लिए क्या है सरकार का प्लान? CM साय ने बताया कैसे होगा बस्तर का विकास

गृह मंत्री विजय शर्मा ने की बात

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने घायल जवान अभिमान राय से फोन पर बात की. महापौर रामू रोहरा ने गृह मंत्री से जवान की बात करवाई. गृह मंत्री विजय शर्मा ने हादसे की स्थिति पर बात की और घायल अभिमान राय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की बात कही.

Exit mobile version