Vistaar NEWS

CGPSC परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू, गहरे रंग के कपड़े और ऊंची हील समेत इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

CGPSC Exam

CGPSC परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू

CGPSC Exam: 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा(CGPSC Pre)2025 होने जा रहा है. इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रदेश के सभी 33 जिलों के परीक्षा केंद्र बनाए हैं. वहीं परीक्षा के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है.

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू

पहले की तरह इस बार भी सख्त गाइडलाइन जारी की गई है. स्मार्टवाच से लेकर अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा. काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी या गहरे चाकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे.

22 फरवरी को होगी परीक्षा

आयोग के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में जनरल स्टडीज की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगा। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

गहरे रंग के कपड़े और ऊंची हील समेत इन चीजों पर बैन

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा. काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी या गहरे चाकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे. इसके साथ ही जूते, मोटे सोल या ऊंची हील वाले फुटवियर वर्जित हैं। केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर पहनकर आने से ही प्रवेश मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: मैनपाट में 19 करोड़ का मुआवजा घोटाला, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी, तहसीलदार और पटवारी अटैच

यहां देखें गाइडलाइन

Exit mobile version