Vistaar NEWS

DSP कल्पना ने कारोबारी से लिए डायमंड रिंग और महंगे गिफ्ट्स, नक्सलियों की सूचना लीक करने समेत हुए कई खुलासे

CG News

DSP कल्पना ने कारोबारी से लिए डायमंड रिंग और महंगे गिफ्ट्स

CG News: डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद में जांच के दौरान कई खुलासे हुए हैं. सरकार के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई जांच की करीब 1475 पेज की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे जल्द ही शासन को सौंपा जाएगा.

DSP कल्पना ने कारोबारी से लिए डायमंड रिंग और महंगे गिफ्ट्स

इस रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं. कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की. आरोपों में करीब 2 करोड़ रुपये नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख रुपये की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपये के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल हैं.

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

कारोबारी का दावा है कि शिकायत के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई है. मामले में डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप भी लगे हैं. मामले में पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है. डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन की कल कोर्ट में पेशी होगी, जहां दोनों पक्ष अपनी बात रखेंगे. अब सरकार जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी.

क्या है पूरा मामला?

डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़े लव ट्रैप मामले की बात करें तो कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर में खम्हारडीह पुलिस थाने में शिकायत की थी. उसने आरोप लगाया था कि DSP और उनके परिजनों ने उससे पैसे, गाड़ी और ज्वैलरी लिए, लेकिन वापस नहीं किए. शुरुआती स्तर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद टंडन ने मीडिया में मामले को उजागर किया. मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है.

ये भी पढ़ें – CG Cabinet Decision: आबकारी नीति को मंजूरी, नवा रायपुर में 4 उद्यमिता केंद्र बनाने और STPI से समझौता, पढ़ें साय कैबिनेट के बड़े फैसले

वहीं, DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि टंडन कोर्ट से केस वापस लेने का दबाव बना रहा था. जब वह सफल नहीं हुआ तो उसने झूठी तस्वीरें और फर्जी चैट वायरल कर दीं. DSP के मुताबिक वायरल वीडियो के समय वह टंडन से बकाया पैसे लेने होटल गई थीं और टंडन ने उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर फर्जी चैट तैयार की है. उन्होंने इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

Exit mobile version