Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां एसडीएम करुण कुमार डहरिया पर एक बुजुर्ग की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. SDM डहरिया और उनकी टीम कुसमी थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे थे. आरोप है कि इस दौरान उनकी टीम ने ग्रामीणों के साथ बिना कोई पूछताछ किए सीधे मारपीट शुरू कर दी. वहीं इस मामले में अब SDM करुण डहरिया समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज की गई है.
SDM करुण डहरिया गिरफ्तार
इसके साथ ही SDM करुण डहरिया को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ विक्की सिंह उर्फ़ म अजय सिंह, मंजीत यादव और सुदीप यादव के खिलाफ भी हत्या के आरोप में धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.
क्या है पूरा मामला?
- यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र का है.
- बताया जा रहा है कि रात में बक्साइट के अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम कार्रवाई के लिए पहुंचे थे.
- जानकारी के मुताबिक एसडीएम थार वाहन में थे और उनके साथ तहसीलदार समेत तीन अन्य लोग भी मौजूद थे. आरोप है कि कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के साथ मारपीट हुई.
- करौधा थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव के रहने वाले एक ग्रामीण की मौत हो गई. जबकि कुछ अन्य ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं.
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
मृतक का शव कुसमी अस्पताल में रखा गया है. कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया से थाने में पूछताछ की जा रही है. इस घटना को लेकर लोग सड़कों पर भी उतरे और चक्का जाम कर नारेबाजी की. मामले को लेकर प्रशासन में भी हलचल है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें- अंतिम पड़ाव पर नक्सलवाद! अब छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में सिमटा, डेडलाइन से पहले नई सूची हुई जारी
जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी – CM साय
वहीं CM विष्णु देव साय ने बलरामपुर मामले पर कहा कि इसकी जांच हो रही है, इसमें जो भी दोषीदार होंगे चाहे कोई भी हो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.
