Bijapur Encounter: बीजापुर जिले में पेद्दागेलूर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर है. वहीं इस मुठभेड़ में अब तक 01 माओवादी का शव एवं AK-47 हथियार मौके से बरामद किया गया है.
बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. फिलहाल पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर खंगाला जा रहा है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके. सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद जारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Bijapur Naxal Surrender: जवानों के साथ गाड़ी में आए 12 नक्सली, थोड़ी देर में करेंगे सरेंडर
निर्धारित समय पर नक्सलवाद खत्म होगा – विजय शर्मा
वहीं बीजापुर मुठभेड़ को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है. आज भी कुछ लोग हथियारों के साथ पुनर्वास कर रहे हैं. निर्धारित समय पर नक्सलवाद खत्म होगा. हथियार रख कर जंगल में घूमेंगे, IED लगाएंगे यह नहीं चलेगा.
जवानों के साथ पहुंचे 12 नक्सली
वहीं दुसरी तरफ बीजापुर में ही DVCM और ACM समेत 12 नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर किया है. ये 12 नक्सली जवानों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर बीजापुर SP ऑफिस पहुंचे. यहां सभी नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर किया.
ये भी पढ़ें- Durg: PWD में नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, 8 सालों तक बनाया संबंध, तीन आरोपी गिरफ्तार
इन नक्सलियों में कई प्रमुख नकस्ली भी शामिल हैं. इनमें सोमडु मड़कम- DVCM शामिल है, जो अपने साथ AK 47 रखता था, चमन लाल उर्फ छोटू- ACM, जो अपने साथ SLR रखता था और सन्ना माड़वी- पार्टी सदस्य, जो SLR रखता था शामिल हैं.
