Vistaar NEWS

CG Budget 2026: बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान, लॉन्च होंगे 5 बड़े मिशन

CM Vishnu Dev Sai and Finance Minister OP Choudhary

सीएम विष्‍णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी

CG Budget 2026: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का बजट पेश किया. बजट के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में पांच मिशन लॉन्च करने जा रही है. इसके लिए प्रतिवर्ष सौ-सौ करोड़ का प्रावधान किया जाएगा.

प्रदेश में इन 5 मिशन को किया लॉन्‍च

मुख्‍यमंत्री AI मिशन

मुख्‍यमंत्री एआई मिशन के तहत एआई टेलेंट का विकास करना और स्‍टार्टअप्‍स को प्रोत्साहित करना साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में एआई संबंधित शोध एवं अनुसंधान को गति प्रदान करना है. एआई मिशन से छत्तीसगढ़ को न केवल देश में बल्कि पूरी दूनिया में एक नए केंद्र के रूप में स्‍थापित किया जा सकेगा.

मुख्‍यमंत्री पर्यटन मिशन

मुख्‍यमंत्री पर्यटन मिशन के तहत राज्य के पर्यटन स्‍थलों, टूरिस्‍ट सर्किट्स का विकास और संवर्धन, त्योहार, मेलों, प्रदर्शनियों की ब्रांडिंग एंव उनकी विजिबिलिटी को राष्ट्रीय एंव अंतराष्ट्रीय पटल पर स्‍थापित करना है. यह मिशन होम स्‍टे,गाईड सेवाओं, हस्‍तशिल्‍प को प्रोत्साहित करना और टूर संचालन एंव अन्‍य प्रसांगिक सेवाओं का विस्‍तार करना है.

मुख्‍यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन

मुख्‍यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत इस बात पर सहमत होंगे कि खेल-कूद ना केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सॉफ्टपाॅवर का प्रतीक है. भविष्‍य में खेल-कूद के क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने और उससे होने वाले सकारात्मक परिणामों को ध्‍यान में रखकर मुख्‍यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन लाने का निर्णय लिया है.

मुख्‍यमंत्री अधोसंरचना मिशन

मुख्‍यमंत्री अधोसंरचना मिशन में सरकार सदैव यह प्रयास कर रही है कि सामाजिक पूंजी निर्माण के साथ ही पूंजीगत निवेश को भी त्वरित गति मिल सके. अधोसंरचना निर्माण विकास की वह बुनियादी नींव है, जिस पर छत्तीसगढ़ सुदृढ़ समावेशी, आधुनिक एंव फ्यूचर रेडी सुविधाओं का स्‍तंभ खड़ा कर रहा है.

मुख्‍यमंत्री स्‍टार्ट-अप निपुण मिशन

मुख्‍यमंत्री स्‍टार्ट-अप निपुण मिशन के तहत राज्य के युवाओं को जॉब-सीकर से जॉब क्रिएटर बनने कि लिए उत्साहित करेंगे. इससे युवाओं को आवश्‍यक सहयोग प्रदान किया जाएगा. इसमें युवा उद्यमी जिनके पास नई सोच, नवीन अवधारणाएं और अभिनव उद्यमी विचार है पर किन्‍हीं कारणों से ज्यादा ही संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे युवाओं को तकनीकी, आर्थिक और संस्‍थागत सहयोग प्रदान करके हैंड होल्डिंग की जाएगी.

ये भी पढे़ं- CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ के SANKALP बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य को क्या मिला? इतने हजार करोड़ रुपये होंगे अगले एक साल में खर्च

Exit mobile version