Vistaar NEWS

CG News: गरियाबंद के दुतकैयां गांव में हिंसक झड़प के बाद तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, तीन आरोपी गिरफ्तार

CG News

दुधकैयां गांव में हिंसक झड़प के बाद तनाव

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैयां गांव में 1 फरवरी की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान घरों और गाड़ियों में आग लगा दी. इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. वहीं आईजी के मौके पर पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ. आज भी गांव में तनाव का माहौल है. पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है, यहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं.

दुधकैयां गांव में तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

दुतकैयां गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. शुरुआती विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिससे पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया. आईजी अमरेश मिश्रा के मौके पर पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ. वहीं आज भी पूरा गांव छावनी में बदल गया है. यहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं. गांव में अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं. इस समय गांव पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में हैं.

मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को कल रात ही गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस समय पुलिस प्रशासन गांव में शांति बहाल करने में जुटी हैं. गांव में पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा, अगले 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम, जानें कैसा रहेगा सरगुजा-रायपुर का हाल

कैसे शुरू हुआ मामला?

Exit mobile version