Vistaar NEWS

Raipur: होली के दिन संतोषीनगर-दुर्गापारा इलाके में दो पक्षों में झड़प, एक युवक का फूटा सिर, महिला से भी मारपीट

CG News

File Image

Raipur: होली जैसे खुशियों के त्योहार के बीच रायपुर में बुधवार को माहौल थोड़ा खराब हो गया. जहां कल संतोषीनगर-दुर्गापारा इलाके में देर शाम दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. घर के बाहर युवकों द्वारा शराब पीने से मना करने को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पत्थर से हमला कर एक युवक का सिर फोड़ दिया. इस घटना में बदमाशों ने महिला से भी मारपीट की. इसके बाद टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

सबसे पहली वारदात आंरग के साहू पारा में हुई, जहां होली के हुड़दंग के दौरान कुछ युवकों ने नीरज लोधी को रोककर उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की. नीरज ने इसका विरोध किया तो एक युवती समेत अन्य लोगों ने पेट, पीठ और सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल नीरज की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

खरोरा में हत्या का मामला आया सामने

दूसरा मामला खरोरा थाना के माठ गांव में सामने आया. यहां दो नाबालिगों ने 18 वर्ष के मोहित निषाद को चाकू मारकर हत्या कर दी. विवाद की शुरुआत केवल रंग लगाने से हुई थी, जो देखते ही देखते जानलेवा झगड़े में बदल गई. इस मामले में दोनों नाबालिगों के साथ उनकी मां को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है.

ये भी पढ़ें- Raipur: होली के दिन संतोषीनगर-दुर्गापारा इलाके में दो पक्षों में झड़प, एक युवक का फूटा सिर, महिला से भी मारपीट

कहीं चले लाठी-डंडे

तीसरी वारदात विधानसभा थाना क्षेत्र के बरबंदा गांव में हुई. यहां दो सगे भाई कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश वर्मा ने मिलकर दिनेश वर्मा को लाठी से पीट‑पीटकर मार डाला. परिजनों का कहना है कि दिनेश बड़े भाई की गैरमौजूदगी में अपनी भाभी को अस्पताल ले गया था, जिसके बाद आरोपियों ने चारित्रिक शंका के चलते उसके सिर पर घातक हमला कर दिया.

Exit mobile version