Vistaar NEWS

Holi Special Train: होली पर अलग-अलग जोन में 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान, दुर्ग, बिलासपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टापेज

holi special train

होली स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी गई है. भारतीय रेलवे ने अलग अलग जोन में 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान किया है, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 70 फेरे संचालित होंगे. दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. वहीं दिल्ली, पटना, छपरा समेत अन्य जगहों के लिए अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी. 

होली पर अलग-अलग जोन में 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान

इन विशेष ट्रेनों के जरिए देश के प्रमुख शहरों, राज्य राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ा जाएगा, ताकि नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम हो और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके। मुंबई, पुणे और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन, समस्तीपुर और बरौनी तक लंबी दूरी की कनेक्टिविटी दी जाएगी.

इसी तरह विशाखापत्तनम, पुरी और भुवनेश्वर से शालीमार, पटना, यशवंतपुर और धनबाद तक विशेष सेवाएं रहेंगी। पटना, दरभंगा, सहरसा और धनबाद जैसे प्रमुख केंद्रों से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़ और एसएमवीटी बेंगलुरु तक सीधी ट्रेनें चलाई जाएंगी.

दुर्ग, बिलासपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टापेज

होली के दौरान सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर, दुर्ग और गोंदिया से उत्तर और दक्षिण भारत की ओर 10 होली स्पेशल ट्रेन सेवाएं 14 फेरों के साथ चलाएगा.

ये भी पढ़ें- मस्तूरी गोलीकांड: 2 कांग्रेस नेता पुलिस की गिरफ्त से बाहर, दोनों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित

खबर में अपडेट जारी है…

Exit mobile version