Vistaar NEWS

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! होली पर दिल्ली और दुर्ग के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट

Train

ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

CG News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. जहां रेलवे ने होली त्योहार को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ‘होली स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का फैसला लिया है.

इसके तहत बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर और दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. रेलवे बिलासपुर-चर्लपल्ली–बिलासपुर होली स्पेशल ट्रेन का एक-एक फेरा चलाएगा. यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 27 फरवरी और चर्लपल्ली से 28 फरवरी 2026 को चलेगी.

यहां देखें ट्रेन और टाइमिंग

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंड, कई जगहों पर बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

इन स्टेशनों पर होगा स्टापेज

इस ट्रेन का ठहराव रायपुर जंक्शन, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर जंक्शन, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन, ग्वालियर, मथुरा जंक्शन सहित अन्य स्टेशन पर होगा. इससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत के यात्रियों को लाभ होगा. ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे.

Exit mobile version