CG News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. आईएएस अंकित आनंद को सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है. अंकित आनंद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. इस बात की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए दी है और इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.
राज्य में IAS अंकित आनंद की जिम्मेदारियां
आईएएस अंकित आनंद 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. अंकित आनंद वर्तमान में आवास एंव पर्यावरण विभाग के सचिव, इलेक्ट्रॅानिक्स एंव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार सचिव, और वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव पद पर पदस्थ हैं. इसके अलावा अंकित आनंद छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष पद पर भी पदस्थ हैं. राज्य सरकार ने उनके इन सभी दायित्वों के साथ सीआरडीए के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया है.
