Vistaar NEWS

Jagadalpur: स्कूल के सोलर पंप के भरोसे हजारों की आबादी, गर्मी से पहले ही पानी को तरसे कुरेंगा गांव के लोग, कलेक्टर से लगाई गुहार

Jagadalpur

ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Jagadalpur: बस्तर संभाग के जगदलपुर जिला अंतर्गत तोकापाल क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरेंगा नाहरपारा के हजारों ग्रामीण इन दिनों पीने के पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं. 20 किमी का सफर तय कर गोद मे छोटे बच्चे लिए सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं आज बस्तर कलेक्टर के पास शुद्ध पेयजल दिलाने फरियाद लेकर पहुंचे थे. ग्रामीणों ने बस्तर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर उचित व्यवस्था करने की मांग की है.

गर्मी से पहले ही पानी को तरसे कुरेंगा गांव के लोग

ग्रामीणों का आरोप है कि कई सालों से झरिया का पानी पीने को मजबूर है कई दफे प्रशासन से गुहार लगा चुके है लेकिन आज तक पानी की समस्या बरकार है, करोड़ों का नल-जल योजना से बनाए गए पानी टंकी सूखा हुआ है.

गांव में पानी की आपूर्ति मुख्य रूप से स्कूल में लगे सोलर पंप पर टिकी है, अभी वर्तमान में वांहा से भी पानी सफ्लाई मे समस्या हो रहा है. गर्मी का मौसम शुरू होते ही जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे नियमित जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इसका सबसे बुरा असर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट

ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या के बारे में संबंधित विभाग को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है. ​ग्रामीणों ने बस्तर कलेक्टर से निवेदन किया है कि क्षेत्र में पेयजल की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को इस भीषण समस्या से राहत मिल सके.

Exit mobile version