Vistaar NEWS

Kanker: NH-30 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, मौके पर 3 लोगों की मौत, देर रात हुआ हादसा

kanker News

NH-30 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत

Kanker: कांकेर के नेशनल हाईवे 30 में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रक सवार कुल 3 लोग की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ये घटना देर रात 3 बजे की बताई जा रही है. जिसमें अब तक दो मृतकों की पहचान हुई है. वहीं तीसरे की शिनाख्त की जा रही है. इसके पहले भी इसी जगह पर हादसे हुए हैं.

दो ट्रकों की भिड़ंत, मौके पर 3 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, दोनों गाड़ी की रफ्तार तेज थी. आमने सामने की टक्कर हुई है. मृतकों में 2 एक ही ट्रक पर सवार थे. एक अन्य की पहचान अभी बाकी है. सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू किया.

मृतकों की हुई पहचान

बता दें कि मृतकों की पहचान बलौदाबाजार जिले के होरी लाल साहू और अजय साहू के रूप में हुई है, जो एक ही ट्रक में सवार थे. तीसरे मृतक की पहचान अभी सामने नहीं आई है. मृतक की शिनाख्त की जा रही है.

हाईवे पर लगा लंबा जाम

वहीं ट्रकों की भिड़ंत से नेशनल हाइवे 30 में लंबा जाम लग गया. पुलिस की टीम जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का काम किया गया, ताकि यातायात सामान्य हो सके. मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- CG News: मिड-डे मील पर हाईकोर्ट की सख्ती, व्यवस्था की बदहाली पर जताई नाराजगी, 3 शिक्षक निलंबित

बता दें कि दो दिन पहले इसी जगह पर एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हुई थी. इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटनाओं की रोकथाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Exit mobile version