Vistaar NEWS

CG News: लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग के सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सभा का लड़ेंगी चुनाव

CG News

लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

CG News: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया. जिसके बाद लक्ष्मी वर्मा ने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया. राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है, जिससे उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.

लक्ष्मी वर्मा को BJP ने बनाया प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीट पर चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार (3 मार्च) को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी संगठन ने 7 नामों पर विचार किया था, इसके बाद तीन नामों लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को अंतिम दौर में शामिल किया गया था. आखिर लक्ष्मी वर्मा के नाम पर ही मुहर लगी.

Exit mobile version