CG News: देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. इनमें छत्तीसगढ़ से भी 2 सीटें शामिल हैं. छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है. ऐसे में कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक लेखराम साहू ने दावेदारी पेश की है. इसको लेकर लेखराम साहू ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात की है.
2008 से 2013 तक कुरूद विधानसभा से रह चुके हैं विधायक
ये पहला मौका नहीं है, जब लेखराम साहू ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दावेदारी की हो. इसके पहले साल 2018 में भी उन्होंने राज्यसभा सांसद की दावेदारी की थी. हालांकि उस वक्त उनकी बात नहीं बन पाई थी. लेखराम साहू साल 2008 से 2013 तक कुरूद विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. लेखराम साहू समाज के लोगों में अपना प्रभाव रखते हैं.
दोनों सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़ की दोनों राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. इन सीटों पर 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान किया जाएगा. कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की तरफ से लेखराम साहू राज्यसभा सीट के लिए सबसे प्रबल दावेदार बनकर सामने आए हैं. इसके पहले साहू समाज पहले ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात करके राज्यसभा के लिए एक सीट साहू समाज को देने की मांग कर चुका है. लेखराम साहू के अलावा भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, दीपक बैज के नामों पर भी चर्चा रही है.
ये भी पढे़ं: CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में फिर चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, 11 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
