Vistaar NEWS

LPG से लेकर जमीन की रजिस्ट्री और बैंकिंग तक…छत्तीसगढ़ में 1 फरवरी से बदल गये ये नियम, पड़ेगा आप पर असर

1st February 2026 New Rules

छत्तीसगढ़ में 1 फरवरी से बदले नियम

1st February 2026 New Rules: देश भर समेत छत्तीसगढ़ में भी1 फरवरी 2026 से कई नियमों में बदलाव हो गया है. जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. इसमें LPG गैस की कीमतों से लेकर जमीन रजिस्ट्री और बैंकिंग जुड़े नियम शामिल हैं. आइए 1 फरवरी यानी आज से लागू होने वाले इन 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं.

LPG गैस के बढ़े दाम

जमीन की रजिस्ट्री में भी बड़ा बदलाव

फरवरी में 2 महिने का मिलेगा राशन

छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है. यहां फरवरी के महिने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत प्रदेश के 82 लाख राशन कार्ड धारकों को फरवरी 2026 में ही दो महीने का चावल एकमुश्त दिया जाएगा. सभी कलेक्टरों और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण व्यवस्था समय पर और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए.

बैंक में कितने दिन रहेगी छुट्टी?

फरवरी महीने की शुरुआत बैंक छुट्टी के साथ होगी. RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, साप्ताहिक अवकाश और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे अवसरों को मिलाकर इस महीने करीब 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले से प्लान करना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें- CG Ration News: छत्तीसगढ़ के 82 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी! फरवरी में ही मिलेगा दो महीने का राशन, निर्देश जारी…

तंबाकू उत्पादों पर बढ़ेगा टैक्स

बता दें कि सरकार ने पान-मसाला, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर नए उत्पाद शुल्क और उपकर (Cess) लगाने का फैसला किया है. इसके लागू होते ही इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. सरकार का उद्देश्य न सिर्फ राजस्व बढ़ाना है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से इन उत्पादों की खपत को भी हतोत्साहित करना है.

Exit mobile version