Vistaar NEWS

Naxali Dev Ji Surrender: ‘लाल आतंक’ की टूटी कमर, देश के सबसे बड़े नक्सली देवजी ने 16 नक्सलियों के साथ किया सरेंडर

Naxali Dev Ji Surrender

नक्सली देवजी ने किया सरेंडर

Naxali Dev Ji Surrender: ‘लाल आतंक’ को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है. जहां खुंखार नक्सली देवजी ने तेलंगाना DGP के सामने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वालों में देवजी, CCM संग्राम, मल्ला राजी समेत 16 नक्सली शामिल है.

खूंखार नक्सली देवजी समेत 16 ने किया सरेंडर

आज नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका लगा. जहां तेलंगाना DGP के सामने प्रतिबंधित संगठन CCM के महासचिव और सेंट्रल कमेटी मेंबर देवजी ने औपचारिक रूप से सरेंडर कर दिया है. वहीं देवजी के साथ जिन बड़े माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया, उनमें केंद्रीय समिति सदस्य मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम, स्टेट कमेटी मेंबर बड़े चोक्का राव उर्फ दामोदर, स्टेट कमेटी सदस्य नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना उर्फ सन्नू दादा शामिल हैं.

यह आत्मसमर्पण कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार दो केंद्रीय स्तर के माओवादी नेताओं ने एक साथ हथियार डाले हैं.

कौन है नक्सली लीडर देवजी?

ये भी पढ़ें- CG Budget 2026: बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान, लॉन्च होंगे 5 बड़े मिशन

सुरक्षाबलों का बढ़ा दबाव

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लगातार बढ़ते फोर्स प्रेशर, सघन ऑपरेशनों और संगठन के भीतर कमजोर पड़ते नेटवर्क के चलते यह बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. वहीं इसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में सुरक्षा बलों की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है.

Exit mobile version