Vistaar NEWS

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंबिकापुर दौरा कल, सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की पूरी डिटेल

President Draupadi Murmu

प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को सरगुजा में जनजतीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी. समारोह पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति के आगमन से पहले बुधवार को ट्रायल किया गया.

2 हजार जवान तैनात रहेंगे

राष्ट्रपति के आगमन के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. अंबिकापुर में सुरक्षा में पुलिस के दो हजार जवान तैनात रहेंगे. सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. इसके साथ ही घड़ी चौक, आकाशवाणी चौक, गांधी चौराहा और कलेक्ट्रेट चौक पर बेरिकेडिंग की जाएगी. कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है. कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए कई स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.

राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

दिल्ली एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 8.10 बजे झारखंड के झारसुगुड़ा के लिए उड़ान भरेंगी. सुबह 9.50 बजे झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुबह 11.10 बजे सरगुजा के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगी. सुबह पीजी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस दौरान राष्ट्रपति मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हदजोड़ सम्मान योजना और मुख्यमंत्री जनजातीय अखरा विकास योजना को लॉन्च करेंगी. दोपहर 12.40 बजे अंबिकापुर से वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी.

ये भी पढ़ें: ED के लिए 125 स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटरों की नई लिस्ट जारी, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के धीरज वानखेड़े-विवेक चोपड़ा का चयन

सीएम, राज्यपाल होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रामेन डेका, राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

Exit mobile version