Vistaar NEWS

CG News: कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. मनोज दयाल की हुई नियुक्ति, राजभवन से अधिसूचना जारी

Prof Manoj Dayal becomes the new Vice Chancellor

प्रो मनोज दयाल बने नए कुलपति

CG News: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है. प्रो. मनोज दयाल की नियुक्ति की गई है और राजभवन ने इसका आदेश जारी कर दिया है. राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उनकी नियुक्ति की है. प्रो. दयाल वर्तमान में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे हैं. पदभार ग्रहण करते ही वे विश्वविद्यालय में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे.

कैसा है नए कुलपति का अनुभव?

नए कुलपति प्रो. मनोज दयाल लंबे समय से जनसंचार शिक्षा और शोध से जुड़े रहे हैं. अकादमिक प्रशासन में उनका अनुभव और मीडिया अध्ययन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका विश्वविद्यालय के विकास में सहायक साबित हो सकती है. हरियाणा जैसे राज्य में विश्वविद्यालय प्रणाली के साथ काम करने का अनुभव उन्हें व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है, जिससे संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान दिलाने की संभावना जताई जा रही है.

चयन प्रक्रिया में उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रशासनिक अनुभव और शोध कार्यों को प्रमुख आधार बनाया गया. आने वाले समय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रमों का पुनर्गठन, शोध-आधारित पत्रकारिता को प्रोत्साहन और डिजिटल मीडिया के उभरते क्षेत्रों में नए कोर्स विकसित करना उनके सामने प्रमुख चुनौतियां होंगी. ऐसे में यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है.

ये भी पढे़ं- 22 फरवरी को BJP विधायक दल की अहम बैठक, CM साय की अध्यक्षता में बजट सत्र को लेकर होगी चर्चा

Exit mobile version