Vistaar NEWS

Raipur: सपनों के स्कूल ‘अंधेरे’ में… आत्मानंद स्कूलों में फंड की कमी, शिक्षा के लिए संघर्ष जारी

atmanand_school

फाइल इमेज

Raipur News: बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं का सपना दिखाकर शुरू किए गए आत्मानंद स्कूल आज खुद बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी के गंगानगर स्थित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बिजली बिल बकाया होने के चलते दो दिन तक स्कूल अंधेरे में डूबा रहा और पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई.

80 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया

करीब 80 हजार रुपए के बकाया बिल के कारण बिजली काट दी गई, जिससे स्कूल प्रबंधन को मजबूरी में छुट्टी घोषित करनी पड़ी. परीक्षा से पहले पढ़ाई बाधित होने से बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी है. प्रबंधन द्वारा डीईओ और बिजली विभाग को पत्र लिखे जाने के बाद कहीं जाकर बिजली बहाल हो सकी.

21 आत्मानंद स्कूलों पर 50 लाख का बिल बकाया

चौंकाने वाली बात यह है कि राजधानी के 21 आत्मानंद स्कूलों पर लगभग 50 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है, जबकि कुल 36 स्कूल गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. हिंदी और अंग्रेजी- दोनों माध्यमों के स्कूल इसी सीमित बजट में चलाए जा रहे हैं. हालात को देखते हुए डीपीआई ने डीईओ से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है.

किस स्कूल का कितन बिजली बिल बकाया?

स्कूलअवधिबकाया राशि
शहीद स्मारक, फाफाडीहअगस्त 2021 – नवंबर 2025 12,84,490
आरडी तिवारी, आमापारा जनवरी 2022 – नवंबर 202510,78,540
पीएमश्री, कुराफरवरी 2024 – नवंबर 20251,83,210
पीएमश्री, माना कैंपअप्रैल 2024 – नवंबर 20251,78,470
बिन्नी बाई सोनकर, भाटागांव जनवरी 2025 – नवंबर 20251,23,140
पीएमश्री, नेवरा (तिल्दा)नवंबर 202524,620
पीएमश्री, अभनपुरसितंबर 2025 – अक्टूबर 202545,850
आत्मानंद, लालपुरदिसंबर 2024 – नवंबर 20251,09,730
पीजी उमाठे, शांति नगर
सितंबर 2025 – नवंबर 202587,380
निवेदिता, गुरुनानक चौक जुलाई 2022 – नवंबर 2025 4,87,580
पं राम सहाय, मोहबा बाजार सितंबर 2025 – नवंबर 202588,230
आत्मानंद, सरोनाजून 2025 – अक्टूबर 2025 31,970
पीएमश्री, गोबरा नवापारा सितंबर 2025 – नवंबर 202531,960
जेआर दानी, कालीबाड़ी अगस्त 2025 – नवंबर 20251,25,670
मायाराम सु., चौबे कॉलोनी जनवरी 2024 – नवंबर 20253,98,780
आत्मानंद, गोगांवनवंबर 2025 38,570
पीएमश्री, खोरपाजनवरी 2024 – नवंबर 20252,32,240
आत्मानंद, गनियारीनवंबर 2024 – नवंबर 202562,730
पीएमश्री, चंदखुरी नवंबर 202519,720
शशिबाला, गुढ़ियारी अक्टूबर 2023 – नवंबर 20252,62,473
काशीराम शर्मा, भनपुरी मार्च 2025 – नवंबर 202580,000

अब बड़ा सवाल यही है कि अगर बच्चों के स्कूलों में बिजली तक नहीं होगी, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात कैसे की जा सकती है? शासन और शिक्षा विभाग के फैसले पर अब सभी की नजरें टिकी हैं.

Exit mobile version