Vistaar NEWS

CG News: मेकाहारा अस्पताल में बिस्तर और दीवारों पर रेंग रहे ‘खटमल’, एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में मरीज परेशान, सोना मुश्किल

CG News

मेकाहारा अस्पताल में दीवारों पर रेंग रहे 'खटमल'

CG News: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां इलाज कराने पहुंचे मरीज अब बीमारी से ज्यादा खटमलों के आतंक से परेशान हैं. अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट यानी ACI में हालात ऐसे हैं कि मरीजों के लिए आराम करना भी मुश्किल हो गया है.

मेकाहारा अस्पताल में बिस्तर और दीवारों पर रेंग रहे ‘खटमल’

ACI के लगभग सभी वार्डों में खटमल फैल चुके हैं. मरीजों के बेड, स्टूल, फाइलें और यहां तक कि दीवारों पर भी खटमल रेंगते नजर आ रहे हैं. हालत ये है कि मरीज न दिन में चैन से बैठ पा रहे हैं और न ही रात में ठीक से सो पा रहे हैं. कई मरीजों ने बताया कि खटमलों के काटने से लगातार खुजली, जलन और बेचैनी हो रही है, जिससे उनकी हालत और खराब हो रही है।मरीजों के परिजनों का कहना है कि समस्या सिर्फ अस्पताल तक सीमित नहीं है. जो लोग मरीजों से मिलने आ रहे हैं, उनके कपड़ों और सामान में भी खटमल चिपककर घर तक पहुंच रहे हैं. इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है.

जानें कैसे फैलते हैं ‘खटमल’?

वार्डों में चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान – प्रबंधन

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हर साल 3 से 4 बार पेस्ट कंट्रोल कराया जाता है और इस समस्या को भी जल्द खत्म करने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और दोबारा पेस्ट कंट्रोल कराया जाएगा ताकि मरीजों को राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: बिजली कंपनी की लापरवाही, लक्ष्मी नारायण अस्पताल की बिल्डिंग से सटाकर लगा रहे ट्रांसफार्मर, लोगों ने जताया विरोध

व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल

अब सवाल ये है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में अगर ऐसे हालात हैं, तो मरीज आखिर कहां जाएं. ये मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन कब तक इस समस्या पर काबू पाता है और मरीजों को राहत मिलती है.

Exit mobile version