CG News: अगर आप इस बार होली की छुट्टियों में नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ये खबर जान लीजिए. जहां सफारी प्रबंधन ने होली पर्व और मेंटेनेंस कामों के चलते 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है.
वहीं सफारी प्रबंधन के प्रस्ताव पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन अरुण कुमार पांडे ने बंदी की अनुमति प्रदान की है. आदेश के अनुसार, तीन दिनों तक परिसर में सभी गतिविधियां स्थगित रहेंगी.
3 से 5 मार्च तक बंद रहेगा जंगल सफारी
सफारी प्रबंधन की माने तो, होली के दौरान जंगल सफारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़भाड़ और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है. इससे शासकीय सीमाएं और सफारी क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है.
इसके अलावा, हर साल इस अवधि में वार्षिक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य संपादित करने की आवश्यकता होती है. इसलिए, 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है.
ये भी पढ़ें- CG News: Israel-Iran War के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के यात्री, डिप्टी सीएम बोले- केंद्र से जानकारी लेकर काम करेंगे
पर्यटकों से की खास अपील
सफारी प्रबंधन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे 3 दिवसीय बंदी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. होली की छुट्टियों के दौरान सफारी भ्रमण का कार्यक्रम न तय करें और वैकल्पिक तिथियों का चयन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.
