Raipur: राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया जाएगा. आगामी रविवार को मौदहापारा मस्जिद से लेकर थाने तक सड़क के दोनों ओर ही दुकानें लगेंगी. हर फेरीवाला सिर्फ 2 टेबल में ही अपना समान लगाकर बिक्री करेगा.
अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें
इसके पहले संडे बाजार के दौरान मौदहापारा मुख्य मार्ग पर सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक जाम की स्थिति रहती थी, लेकिन इस रविवार सुबह 11 बजे तक बाजार पूरी तरह खाली हो गया. अस्थाई मार्केट के चलते सड़कों में जाम ना लगे, इसके लिए निगम ने कई नियम बनाए हैं, जो अगले रविवार से लागू होगा.
धीरे-धीरे फैला मार्केट
15 साल में जयस्तंभ चौक से लेकर फाफाडीह चौक तक बढ़ गया मार्केट शुरुआती दिनों में मौदहापारा मस्जिद के पास की ही सड़कों पर रविवार को दुकानें लगती थी. समय के साथ यह बाजार फैलता चला गया. मौदहापारा के केके रोड से एमजी रोड, थाने के पीछे गली, सुंदरानी गली, गुजराती स्कूल मार्ग, जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक और फाफाडीह चौक के पहले तक यह बाजार फैल गया.
जाम से लोग हो रहे परेशान
इससे रविवार सुबह 5 से लेकर शाम 5 बजे तक इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी होती थी. कई बार रंगदारी और दुकानों को लेकर विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई है. सड़क में सुगम यातायात बना रहे और बाजार भी व्यवस्थित रहे, इसलिए निगम ने संडे बाजार को लेकर कुछ नियम बनाए हैं, जिसे लागू कर दिया गया है. इसी के तहत रविवार को निगम की टीम सड़क पर उतरी और कार्रवाई की गई.
ये भी पढ़ें- Surguja: सरगुजा के एक श्मशान में चला बुलडोजर तो गूंजी ‘भूत’ की चीखें! Video वायरल
संडे को निगम ने की कार्रवाई
रविवार को संडे बाजार को व्यवस्थित करने निगम की टीम प्रहरी और पुलिस सुबह 7 बजे सड़क पर उतर गई. टीम ने सड़क पर लगे 20 ठेले व 10 टेबल सहित सामान जब्त किया गया. टीम की कार्रवाई का असर यह रहा कि बाजार तेजी से सिमट गया.
