Raipur: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के रायपुर आने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है. नवा रायपुर में होने वाले नाइट DJ इवेंट से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सनी लियोनी खुद इस इवेंट की जानकारी देती दिखाई दे रही हैं. इन वीडियो के सामने आने के बाद इवेंट की प्रकृति, अनुमति और इसके सामाजिक असर को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वहीं बजरंज दल ने कड़ा विरोध करने की बात भी सामने आ रही है.
सनी लियोनी के रायपुर आने को लेकर खड़े हुए सवाल
यह विवाद ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गांवों में बार डांसरों के कथित अश्लील डांस को लेकर काफी हंगामा हुआ. इन मामलों में जिला प्रशासन की काफी आलोचना हुई, और परमिट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई. इससे यह सवाल उठता है, क्या सेलिब्रिटी से जुड़े इवेंट्स के लिए नियम अलग हैं?
इससे पहले भी डांसर का अश्लील वीडियो हुआ था वायरल
गरियाबंद जिले में अश्लील डांस करने वाली महिलाओं के डांस पर नोट उड़ाने वाले एसडीएम को निलंबित कर दिया गया. सरकार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुये मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुए. पहले शो कॉज नोटिस जारी किया था, जाँच पूरी होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- CG News: शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा को बड़ी राहत, इन शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
जानिए पूरा मामला दरअसल, देवभोग क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में ओडिसा से महिला डांसर्स बुलाई गई थी. आयोजन के नाम पर महिला डांसर ने बेहद ही आपत्तिजनक अश्लील डांस किया. इतना ही नहीं मैनपुर एसडीएम साहब महिला के डांस पर नोट उड़ाते हुए ठुमके लगाते नजर आये. यही नहीं SDM ने मोबाइल से अश्लील डांस का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे मैनपुर एसडीएम का नाम तुलसीदास मरकाम है.
