Vistaar NEWS

Surajpur News: अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल! दो पक्षों में जमकर मारपीट, JCB-प्रशासन के वाहन पर पथराव

surajpur_news

सूरजपुर में बवाल

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया है. यहां इस कार्रवाई के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में JCB और प्रशासन के वाहनों पर पथराव भी किया गया. पूरी घटना के दौरान पुलिसकर्मी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे. वहीं, इस बवाल का वीडियो भी सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला सूरजपुर जिले में लटोरी चौकी क्षेत्र के सुंदरगंज गांव का है. यहां अतिक्रमण को हटाने को लेकर जमकर बवाल हो गया है. दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान प्रशासनिक वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

जानकारी के मुताबिक सुंदरगंज गांव में सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया था. ऐसे में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी. इसी दौरान कब्जा धारियों और कब्जा हटवाने वाले ग्रामीणों के बीच वाद विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में तब्दील हो गया और मौके पर जमकर बवाल मच गया.

JCB ड्राइवर को दौड़ाया

पूरी घटना को लेकर एसडीएम शिवानी जायसवाल ने कहा कि ग्राम सभा के प्रस्ताव पर कार्रवाई की जा रही थी. इसी बीच कब्जाधारियों और कब्जा हटवाने वाले ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. यहां जेसीबी चालक को कब्जा धारियों द्वारा दौड़ाया गया. इसी दौरान कब्जा धारी ग्रामीणों ने पथराव किया. जिससे पुलिस और प्रशासन के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Rajnandgaon: शाबाश थानेदार साहब! 4 साल पहले समाज ने किया था इंटर कास्ट शादी का बहिष्कार, अब मिला सम्मानजनक स्थान

फिलहाल मामले को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और मामले में अभी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कि गई है. निश्चित ही शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर चिंहित कर कार्रवाई कि जाएगी.

Exit mobile version