Vistaar NEWS

विस्तार न्यूज़ की खबर का असर, सरगुजा कलेक्टर ने विजय ट्रेडिंग के गोदाम व दुकान में रखे खाद को राजसात करने का दिया आदेश

surguja

विस्तार न्यूज़ की खबर का असर

Surguja: सरगुजा में विस्तार न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है. जहां जिला प्रशासन ने यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है. अंबिकापुर के विजय ट्रेडिंग में रखे गए खाद को सरगुजा कलेक्टर अजीत वंसत ने राजसात करने का आदेश जारी कर दिया है.

यूरिया की कालाबाजारी का मामला उजागर

इससे पहले इस फर्म को सील कर दिया गया था क्योंकि यहां पर यूरिया की बड़े स्तर पर कालाबाजारी हो रही थी. करीब 4000 से अधिक बोरी यूरिया की कालाबाजारी का मामला सामने आया था. कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच की थी लेकिन कृषि विभाग के उप संचालक की लापरवाही की वजह से राजसात का आदेश नहीं हो रहा था.

विस्तार न्यूज की खबर का हुआ असर

इसे लेकर विस्तार न्यूज़ ने खबर प्रकाशित किया और तब जाकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने राजसात की कार्रवाई करने के लिए नोटसीट सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के पास भेजा और तत्काल कलेक्टर सरगुजा ने राजसात की कार्यवाही करने के लिए 10 सदस्यों वाली टीम का गठन कर दिया है. बताया जा रहा है कि विजय ट्रेडिंग में करीब 2 करोड़ रुपए का खाद रखा हुआ है जो दुकान और गोदाम में भंडारित है इसी खाद को राजसात किया जाना है.

विजय ट्रेडिंग के गोदाम में रखे खाद को राजसात करने का आदेश

सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने राजसात करने के लिए जिस टीम का गठन किया है. उसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फागेश सिन्हा को नोडल अधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि आदेश तत्काल प्रभाव के साथ लागू किया जाता है ऐसे में देखने वाली बात है कि आखिर राजसात की कार्यवाही कब तक पूरी हो पाती है.

जांच में हुआ खुलासा

कृषि विभाग के अधिकारियों ने विजय ट्रेडिंग में सबसे पहले जांच किया था तब पता चला था कि 50 से अधिक ऐसे किसानों के नाम पर 50-50 बोरी से अधिक की यूरिया बिक्री होना बताया गया था, जिन्होंने इतनी मात्रा में यूरिया नहीं खरीदा था और जांच में जब किसानों से बयान लिया गया तब इसकी हकीकत सामने आई थी. जांच में अभी पता चला था कि कई ऐसे लोगों के नाम पर भी यूरिया की बिक्री होना बताया गया था जो झारखंड के रहने वाले थे वही अभी खुलासा हुआ था कि 4 साल के बच्चे के नाम पर भी यूरिया बेच दिया गया है.

ये भी पढ़ें- CG News: ग्वालियर से भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा पहुंची रायपुर, कौशल्या धाम परिसर में होगी स्थापित

इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने गोदाम व दुकान को सील कर दिया था और जांच आगे बढ़ी तो खाद बेचने के लिए जारी किए गए लाइसेंस को भी निरस्त कर दिया गया. इसके बाद कार्यवाही थम सी गई थी लेकिन विस्तार न्यूज़ ने जैसे ही पूरे मामले को अपने न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित किया उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कृषि विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर को राजसात करने के लिए नोट सीट भेजा और फिर कलेक्टर ने आदेश जारी किया.

Exit mobile version