Vistaar NEWS

CG Budget 2026: बजट में युवाओं को बड़ी सौगात, 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की होगी स्‍थापना

symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ में विष्‍णु देव साय सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया गया. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए राज्य के विकास और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं. वित्त मंत्री ने प्रदेश में बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के और बस्‍तर में रोजगार आधरित उद्योगों को बढ़ावा देने का ऐलान किया है.

बजट में युवाओं को क्‍या मिला?

राज्य में वि‍श्‍वविद्यालयों को अनुदान व्‍यवसायिक परीक्षा मंडल करने की क्षमता वृद्धि और विस्‍तार के लिए 731 करोड़ का प्रावधान किया गया. स्‍वामी विवेकानंद उत्कृष्‍ट शाला योजना के तहत 100 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया. बजट 2026-27 में आईटीआई और पॉलिटेक्‍न‍िक संस्‍थानों का अधोसंरचना उन्नयन हो इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

प्रदेश में नए सीजीआईटी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, जशपुर एवं जगदलपुर में सीजीआईटी संस्‍थानों की स्‍थापना के लिए 38 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया. सीजीएसीई प्रतियोगी परीक्षाओं में उड़ान, शिखर और मंजिल के लिए 33 करोड़ का प्रावधान किया गया. बजट में 36 आईएनसी सीजी इनोवेशन सेंटर एवं एसटीपीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ का प्रावधान

राज्य में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है. वहीं रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही आईआईआईटी में अधोसंरचना विकास के लिए साय सरकार के बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की होगी स्‍थापना

राज्य में दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्‍टता केंद्र की स्थापना के लिए सरकार ने बजट में 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसके अलावा मुख्‍यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया. प्रदेश के सभी नालंदा पु‍स्‍तकालयों में करियर काउंसलिंग केंद्र के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

कुल मिलाकर इस बार साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए बड़ी सौगातें दी है. बजट इस बार युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर के साथ लाया गया है, जिसमें युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सके.

ये भी पढे़ं- CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ के SANKALP बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य को क्या मिला? इतने हजार करोड़ रुपये होंगे अगले एक साल में खर्च

Exit mobile version