Vistaar NEWS

गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिनों का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Union Home Minister Amit Shah.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) तीन दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर 7 फरवरी 2026 को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. गृह मंत्री नक्सलवाद की स्थिति को लेकर हाईलेवल रिव्यू मीटिंग करेंगे. इसके साथ ही बस्तर पंडुम (Bastar Pandum) में शिरकत करेंगे. इसके साथ वे कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

गृह मंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

ये भी पढ़ें: Jashpur: जशपुर में एडवेंचर के मूड में दिखे CM विष्णु देव साय, मयाली को दी करोड़ों की सौगात, खुद की ATV राइड

केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा क्यों अहम है?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा अहम माना जा रहा है. दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की गई है. इस डेडलाइन के लगभग दो महीने पहले ये दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अमित शाह ने सार्वजनिक मंचों से कई बार इस बारे में घोषणा की है. इस बार जब गृह मंत्री आ रहे हैं तो नक्सलवाद पर उच्च स्तरीय बैठक भी की जा रही है. पिछले दो महीने में उनका ये दूसरा दौरा है. इससे पहले वे नवंबर में आए थे और DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे.

Exit mobile version