UPSC Result 2025: यूपीएससी ने शुक्रवार (6 मार्च) को सिविल सर्विस 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस रिजल्ट में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने सफलता की नई इबारत लिखी है. रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक मिली है. उन्होंने शहर के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन किया है.
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
वैभवी अग्रवाल को तीसरे प्रयास में सफलता मिली. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में उनकी प्रारंभिक परीक्षा क्लियर नहीं हो पाई थी. वैभवी ने इसे कठिन समय बताया था. दूसरे प्रयास में भी उन्हें सफलता नहीं मिली. दो असफलताओं के बाद भी उनका हौसला नहीं टूटा. आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता हाथ लगी और 35वां स्थान हासिल किया.
वैभवी ने आईआईटी बॉम्बे से अपनी पढ़ाई पूरी की. साल 2023 से लगातार UPSC की तैयारी कर रही थीं. उन्होंने बताया कि पहले प्रयास के बाद मेंस की तैयारी के लिए एक साल का समय मिला. कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से आखिरकार सफलता मिली. होनहार बिटिया की उपलब्धि पर पिता ने भी खुशी जताई है.
इंटरव्यू पैनल का सवाल चर्चा में रहा
इंटरव्यू देने के लिए वैभवी अग्रवाल छत्तीसगढ़ आर्ट वाली साड़ी पहनकर गई थीं. जिसके बारे में पैनल के एक सदस्य ने सवाल पूछा था कि ये आर्ट क्या दर्शाता है. वैभवी ने बताया कि ये छत्तीसगढ़ की मुड़िया जनजाति से जुड़ी पारंपरिक कला है. उनते जवाब से पैनल प्रभावित हुआ था. वे IAS अफसर बनेंगी.
ये भी पढ़ें: CG News: दुर्ग में 13 मार्च से लगेगा स्वदेशी मेला, 22 राज्यों की दिखेगी झलक, ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया जाएगा
छ्त्तीसगढ़ इन होनहारों ने भी मारी बाजी
वैभवी के अलावा विपुल गुप्ता (103वीं रैंक), दर्शना सिंह बघेल (383 वीं रैंक), अजय गुप्ता (452वीं रैंक), डीएसपी डायमंड सिंह (623वीं रैंक), रौनक अग्रवाल (772वीं रैंक) और संजय डहरिया (946वीं रैंक) को सफलता मिली है.
