Vistaar NEWS

क्या है सिटी गैस परियोजना? जिसका CM साय ने किया शुभारंभ, रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार को मिलेगा लाभ

CG News

CM विष्णु देव साय

Chhattisgarh: आज राजधानी रायपुर में CM विष्णु देव साय ने सिटी गैस परियोजना का उद्घाटन करते हुए प्रदेश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया. इस अवसर पर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) रसोई गैस पाइपलाइन सुविधा की भी शुरुआत की गई.

मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार जिलों में सिटी गैस अवसंरचना का उद्घाटन किया गया है. सीएम ने कहा, पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई इबारत लिखी है.

क्या है सिटी गैस परियोजना?

वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पहली महिला उपभोक्ता पूनम चौबे से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की. पूनम ने इस नई सुविधा के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें गैस सिलेंडर की झंझट से राहत मिलेगी और यह सुविधा काफी सुविधाजनक है. मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश के लोगों के जीवन को आसान बनाएगी.

ये भी पढ़ें- CG News: आत्मसमर्पित नक्सलियों की विधानसभा में एंट्री, पहली बार देखी कार्यवाही, विजय शर्मा ने खुद कराया भ्रमण

होली से पहले किसानों को मिलेगा बोनस – CM साय

वहीं किसानों को धान की अंतर राशि वितरण करने को लेकर CM साय ने बताया कि होली से पहले किसानों को बोनस मिलेगा. इसके लिए सरकार 10 हजार करोड़ की राशि जारी करेगी.

Exit mobile version