Vistaar NEWS

CG News: चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सूझबूझ से बची मां और नवजात की जान

As soon as the information about the birth of a child in the train was received, a team of doctors arrived.

ट्रेन में बच्चे को जन्म देने की सूचना मिलते ही डॉक्टर्स की टीम पहुंची.

CG News: हैदराबाद के महबूबनगर से चांपा जा रही वैनगंगा एक्सप्रेस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. हालांकि सह यात्रियों और रायपुर में रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से मां और बच्चा दोनों ही खतरे से बाहर हैं. दोनों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रसव पीड़ा के बाद टीटीई को दी जानकारी

पूरा मामला पूरा मामला ट्रेन नंबर 12251 वैनगंगा एक्सप्रेस का है. यहां रविवार को एक गर्भवती महिला अंकिता कुमारी(25) अपने पति के साथ हैदराबाद से चंपा जा रही थीं. तभी सफर के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. इसके बाद बोगी में मौजूद सह यात्रियों ने टीटीई को इसकी जानकारी दी. टीटीई ने फौरन रेलवे अधिकारियों को सूचना दी. हालांकि इससे पहले कि डॉक्टर्स ट्रेन में पहुंचते यात्रियों की मदद से महिला की सफलता पूर्वक डिलीवरी करवाई गई. इसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया.

रायपुर स्टेशन डॉक्टर्स और अधिकारियों की टीम पहुंची

जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी जिनमें रेलवे हॉस्पिटल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक, स्टेशन मास्टर समेत डॉक्टर्स की टीम रायपुर स्टेशन पहुंची. तुरंत ही मां और नवजात की जांच के बाद उन्हें ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस के जरिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया.

ये भी पढे़ं: CG News: दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई जिलों से बरामद 202 गुम मोबाइल फोन, एसएसपी ने मालिकों को सौंपे

Exit mobile version