Vistaar NEWS

CG Train Cancelled: यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द, यहां चेक करें लिस्ट

Train Cancelled

भारतीय रेलवे

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है. जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं दो ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त और शुरू होगी.

नॉनइंटरलॉकिंग काम के चलते ट्रेनें रद्द

रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य के लिए प्रीनॉन /नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

रद्द रहने वाली ट्रेनें

गंतव्य से पहले समाप्त व शुरू होने वाली ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने व्यवस्था भी की है. गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा.

Exit mobile version