Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में बिछेगा फोरलेन का जाल, इन जिलों में बनेंगी 15 नई सड़कें, शहर से कस्बों तक फर्राटा भरेंगे वाहन

CG News

छत्तीसगढ़ में बिछेगा फोरलेन का जाल

CG Four lane Road: छत्तीसगढ़ में जल्द फोरलेन सड़कों का जाल बिछने वाला है. प्रदेश में सुगम सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15 फोरलेन सड़कों के निर्माण का फैसला लिया है. इसके लिए 708 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपए लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए हैं.

छत्तीसगढ़ में बिछेगा फोरलेन का जाल

हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इनके निर्माण से प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रा का समय घटेगा. फोरलेन सड़कों से सुरक्षित यातायात के साथ ही आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी. इससे कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा.

इन जिलों में बनेंगी 15 नई सड़कें

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ को 5 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, MBBS की भी बढ़ेंगी सीटें, जानें कहां खुल रहे संस्थान

Exit mobile version