Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ को 5 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, MBBS की भी बढ़ेंगी सीटें, जानें कहां खुल रहे संस्थान

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को 5 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जल्द ही 5 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना होने वाली है. इन कॉलेजों के गठन से प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही MBBS की सीटों का भी विस्तार होगा. सीएम साय ने खुद इसकी जानकारी अपने X हैंडल पर शेयर की है. मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, गीदम(दंतेवाड़ा) और कुनकुरी(जशपुर) में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज

कितनी होंगी सीटें?

बता दें कि प्रदेश में निर्माण हो रहे कॉलेज का काम चालू है. मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का काम शुरू हो चुका है. सीजी पीएससी के जरिए 125 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जा रही है. कॉलेज में फैक्लटी की नियुक्ती का काम भी चल रहा है.

CM साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि ये पहल न केवल भविष्य के चिकित्सकों को तैयार करेगी, बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी सुदृढ़ होगी. 5 नए मेडिकल कॉलेजों के अलावा राज्य में 12 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को भी जल्द शुरू किया जाएगा.

Exit mobile version