Vistaar NEWS

CG News: श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी! ESIC मेडिकल कॉलेजों में MBBS-BDS की 700 सीटें आरक्षित, ऐसे करें अप्लाई

CG News

Doctor(File Image)

CG News: छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा का बड़ा अवसर सामने आया है. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के 20 मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं.

इन सीटों पर प्रवेश NEET UG परीक्षा की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा. श्रम विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से जल्द आवेदन करने की अपील की है. आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है.

कैसे करें अप्लाई?

हेल्पलाइन नंबर जारी

आवेदन या पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए ESIC ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2526 जारी किया है. इसके अलावा छात्र अपनी पास ESIC शाखा या क्षेत्रीय कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं. श्रम विभाग ने पात्र छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले अपने आवेदन जमा कर दें.

ये भी पढ़ें- रिटायर होकर भी नहीं बचेंगे ‘भ्रष्ट अफसर’! छत्तीसगढ़ सरकार का एक्शन प्लान तैयार, अधिकारियों की रूकेगी पेंशन

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा फायदा

यह योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों को डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका प्रदान करेगी. इससे आर्थिक रूप से कमजोर या वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे. श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल को कर्मचारियों के परिवारों के सामाजिक और शैक्षिक विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Exit mobile version