Vistaar NEWS

Exclusive: जहां था नक्सलवाद का साया, अब वहां होगा पर्यटन स्थल, CM Vishnu Deo Sai ने बताया पूरा प्लान

CM Vishnu Deo Sai

सीएम विष्णुदेव साय

Exclusive: सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के कई जिलों को दौरा किया है. सीएम साय के इस दौरे का मकसद राज्य हर जिले खास तौर से नक्सल प्रभावित इलाकों में पहुंचकर वहां के लोगों की समस्या सुनना और उनका समाधान करना है. साथ ही नक्सल के कारण विकास से अछूते रह गए इलाकों की विकास को रफ्तार देना है. इसी तरह के दौरे पर विस्तार न्यूज ने सीएम साय से खास बातचीत की.

ई-प्रणाली पर चल रहा विभाग-सीएम साय

इस दौरान सीएम साय ने कहा, ‘इन दिनों विभाग ई-प्रणाली पर चल रहा है तो मोटी फाइल नहीं लगती है बल्कि हेलीकॉप्टर में ही टैबलेट पर ही साइन कर दिया जाता है. मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव सुबोध सिंह ने बताया है कि दिन भर में 40-50 ई फाइलें सीएम के पास आती हैं और उन्हें ऐसे ही यात्रा के दौरान 1 से 2 घंटे में साइन करके वापस भेज दिया जाता है’.

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जब बीजापुर से दंतेवाड़ा की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ दिखे जहां कभी नक्सलियों का महफूज ठिकाना हुआ करता था. यहीं वो पहाड़ है जहां नक्सली अपना सम्राज्य बनाकर छुपे रहते थे. इन्हीं पहाड़ों के बीच ‘हांदावाड़ा वाटर फॉल’ भी स्थित है. इस झरने का भी मुख्यमंत्री और उनकी टीम ने मुआयना किया.

पूरे इलाके में पर्यटन को भी बढ़ाना है-सीएम साय

विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी से बात करते हुए सीएम साय ने बताया है कि अब ये क्षेत्र नक्सल मुक्त हो गया है तो इस पूरे इलाके में पर्यटन को भी बढ़ाना है. ये ‘हांदावाड़ा वाटर फॉल’ नारायणपुर जिले में है जो कि बहुत सुंदर है. इस क्षेत्र में सुशासत तिहार के तहत दौरा है तो इसको हम ऊपर देख लेते हैं, फिर इसको पर्यटन के हिसाब से भी विकसित किया जाएगा.

इस बारे में जब सीएम साय के मुख्य सचिव सुबोध सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि ये हांदावाड़ा वाटरफॉल है जैसे तीरथगढ़ वाटर फॉल है जिसमें कई स्टैप्स में पानी नीचे आता है उससे भी कई ज्यादा स्टैप्स इस वाटर फॉल में हैं. उन्होंने कहा है कि मई महीने में इस वाटरफॉल में पानी कम होता है. वहीं बारिश शुरू होने से लेकर मार्च तक इसमें पानी का बहाव बहुत तेज रहता है.

कार्ययोजना पर पर्यटन विभाग काम कर रहा है-मुख्य सचिव सुबोध सिंह

मुख्य सचिव सुबोध सिंह ने कहा कि इसको एक अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है, जिसकी कार्ययोजना पर पर्यटन विभाग काम कर रहा है. उनका कहना है कि इसके अलावा भी बस्तर में कई और वॉटर फॉल है जो अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे.

ये भी पढे़ं- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 60 नए SI की तैनाती, शहर के थानों में शुरू होगी फील्ड ट्रेनिंग

Exit mobile version