Vistaar NEWS

Ambikapur: अंबिकापुर में बिजली कटौती से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली ऑफिस का किया घेराव

Ambikapur News

Ambikapur: अंबिकापुर में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है. पारा 43 डिग्री को पार कर चुका है तो दूसरी तरफ बिजली की कटौती से लोग परेशान हो गए हैं, 24 घंटे के भीतर 24 बार से अधिक बिजली कट रही है. पिछले तीन दिनों से परेशानी सबसे अधिक बढ़ी है इसकी वजह से लोगों का गुस्सा बिजली दफ्तर के बाहर दिखाई दे रहा है. रात में लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि लोगों ने बिजली दफ्तर का घेराव कर दिया. इसके बाद बिजली दफ्तर के कर्मचारी दफ्तर छोड़कर बाहर निकल गए दूसरी तरफ भीषण गर्मी और बिजली कटौती के बीच अंबिकापुर बस स्टैंड में भी लोग परेशान हो रहे हैं.

बिजली कटौती से परेशान लोग, बिजली ऑफिस का किया घेरा

अंबिकापुर शहर को बिजली विभाग में 4 मई में बांटा हुआ है और तीन कॉल सेंटर है जहां पर इन दोनों बिजली या घोषित कटौती के कारण शिकायत कई गुना बढ़ गया है. यहां पर हर रोज 100 से 150 शिकायत पहुंच रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉल सेंटर में उनके द्वारा कॉल करने के बाद ऑपरेटर उनकी कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं. शिकायत के बाद भी बिजली आने में कई घंटे लग रहे हैं इसके वजह से उन्हें भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है. अंबिकापुर में रात के समय डेढ़ घंटे तक बिजली गुल हो गया इसकी वजह से नाराज लोग मायापुर के बिजली दफ्तर में पहुंच गए और यहां पर अपना विरोध दर्ज कराया.

लोग रात में बिजली गुल होने की वजह से तो परेशान हो ही रहे हैं इसके अलावा दिन में भी कई बार बिजली गुल हो रहा है. इसकी वजह से व्यापारी भी परेशान दिखाई दे रहे हैं, विस्तार न्यूज़ रिपोर्टर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पहुंचे जहां बिजली गुल था और दुकानदार गर्मी से राहत पाने के लिए परेशान दिखाई दिए, उनका कहना है कि बिजली गोल रहने के कारण दुकान में बैठना भी आसान नहीं रह गया है. लोग दुकानों से कूलर और एससी खरीद कर ले जा रहे हैं लेकिन बिजली गुल होने के कारण उन्हें उसका भी फायदा नहीं मिल पा रहा हैल

भीषण गर्मी का कहर

अंबिकापुर के बस स्टैंड में भी लोग भीषण गर्मी की वजह से परेशान दिखाई दे रहे हैं यहां नगर निगम के द्वारा पंखा तो लगवाए गए हैं लेकिन बिजली गुल रहने के दौरान यहां भीषण गर्मी से परेशानी का सामना यात्रियों को करना पड़ रहा है दूसरी तरफ पंखों से भी गर्म हवा निकल रही है और ऐसे में यहां भी लोग परेशान दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें- रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, सीलिंग रिपेयरिंग के दौरान गिरा इलेक्ट्रीशियन, इलाज के दौरान मौत

बिजली की खपत बढ़ी

अंबिकापुर में बिजली कंपनी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर केएन सिंह का कहना है कि बिजली की खपत डेढ़ गुना हो गई है और इसकी वजह से ट्रांसफार्मर के अलावा दूसरे बिजली उपकरण फेल हो जा रहे हैं. जिसके कारण बिजली की आपूर्ति में बाधा पहुंच रही है उनका कहना है कि एलपीजी गैस नहीं मिलने के कारण लोग इंडक्शन का अधिक उपयोग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पेट्रोल नहीं मिलने के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं इसके कारण भी बिजली की खपत बड़ी है और उसका सीधा असर सप्लाई पर पड़ा है जिसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है.

Exit mobile version