Vistaar NEWS

रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखा अंबिकापुर निर्भया हत्याकांड का आरोपी, गृह मंत्री बोले- कड़ी सजा दिलाएगी सरकार

Ambikapur News

आरोपी पकड़ाया

Ambikapur: अंबिकापुर में दिल्ली जैसे निर्भया हत्याकांड के मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया है. वहीं अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है. वारदात का मुख्य आरोपी मिथुन उर्फ पंडा को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में घूमता हुआ देखा गया है, आरोपी मिथुन उर्फ़ पंडा सीसीटीवी कैमरे में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में चलता हुआ दिखाई दे रहा है.

रेलवे स्टेशन में घूमता दिखा आरोपी

माना जा रहा है कि वह ट्रेन के माध्यम से भागने की फिराक में है. यही वजह है कि सरगुजा पुलिस उसके हर ठिकाने तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. उसके परिचित लोगों के संपर्क में है ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. इसके अलावा पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए इसकी सूचना देने के लिए कहा गया है.

अंबिकापुर के महामाया गेट के पास दो दिन पहले एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था. महिला की हत्या कर दी गई और उसके दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का बोतल डाल दिया गया था इसके बाद शहर के लोगों में जमकर गुस्सा देखने को मिला. दूसरी तरफ महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के घड़ी चौक में प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाया. दूसरी तरफ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया.

TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने भी इस मामले में अपना बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदे को मृत्यु दंड से कम की सजा नहीं होनी चाहिए, उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग की है और सरकार को कटघरे में भी खड़ा किया है.

गृह मंत्री बोले- कड़ी सजा दिलाएगी सरकार

इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार और पुलिस काम करेगी. आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा, उन्होंने आगे कहा कि दंड देने का काम किसका है TS सिंहदेव यह नहीं जानते हैं, दंड देना न्यायालय का अधिकार क्षेत्र में है. हालांकि आरोपी को तुरंत फांसी पर लटका दिया जाए इसी के लिए सरकार भी कोशिश करेगी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर में सरगुजा पुलिस लगातार आरोपों की तलाश कर रही है, रेलवे स्टेशन के अलावा मुख्य मार्गो सहित शहर के सभी 48 वार्ड में उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस की चार अलग-अलग टीम उसकी जांच में लगी है तो पुलिस ने भी आरोपी का फोटो जारी किया है और कहा है कि अगर इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी किसी को भी मिलती है तो वह पुलिस को इसकी खबर कर सकता है.

ये भी पढ़ें- CG News: ‘सॉरी मम्मी-पापा, अब कभी परेशान नहीं करूंगी…’, छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

कौन थी वो महिला?

महिला के बारे में बताया गया है कि महिला लखनपुर इलाके की रहने वाली है और वह अपने पति को 2 साल पहले छोड़ दी थी. इसके बाद शहर में इधर-उधर घूमती रहती थी, अपने घर बेहद कम जाती थी. इसी दौरान उसका परिचय आरोपी मिथुन से हो गया और उसी के साथ कबाड़ चुनने का काम करती थी, कल महिला के लाश का अंतिम संस्कार अनोखी पहल नामक समाजसेवी संगठन के लोगों ने उसके बेटे की मौजूदगी में किया.

Exit mobile version