Ambikapur: संजय पार्क में वन विभाग की बड़ी लापरवाही, आवारा कुत्तों ने 16 हिरण और कोटरी को मार डाला, DFO बोले- मामले में जांच शुरू
संजय पार्क
Ambikapur: अंबिकापुर में संजय पार्क प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से पार्क के भीतर पांच से साथ आवारा कुत्ते घुस गए और कुत्तों ने बाड़ा के अंदर रखे गए हिरण और कोटरी पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से 16 हिरण सहित कोटरी की मौत हो गई. इस पूरे घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप का माहौल है. इस पूरे घटना की जांच के लिए वन विभाग ने टीम गठित किया है. इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही जा रही है.
संजय पार्क में 16 हिरण और कोटरी की मौत
अंबिकापुर में वन विभाग के द्वारा संजय पार्क का संचालन किया जाता है. जहां पर रेस्क्यू के बाद ले गए जानवरों को रखा जाता है, पार्क में बाड़ा के भीतर रखे गए 16 हिरण और कोटरी की मौत हुई है. बाड़ा के भीतर आवारा कुत्ते प्रवेश किए और कुत्तों ने हिरण और कोटरी पर हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही 16 हिरण और कोटरी की मौत हो गई.
इस पूरे घटना को संजय पार्क प्रबंधन ने छिपाने की कोशिश की लेकिन इसकी जानकारी वन विभाग के उच्च अधिकारियों को मिल गई और इसके बाद वन विभाग के डीएफओ अभिषेक जोगावात में पूरे मामले की जांच के लिए एसडीओ फॉरेस्ट की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जांच कमेटी आज जांच करेगी और उसके बाद देर शाम तक ही अपनी रिपोर्ट डीएफओ के सामने प्रस्तुत करेगी और डीएफओ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के अनुसंशा कर रिपोर्ट वन संरक्षक के सामने प्रस्तुत करेंगे और फिर वन सुरक्षा कि पूरे मामले में जिम्मेदार रेंजर के अलावा तमाम उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिसकी वजह से यह घटना हुई है.
ये भी पढ़ें- LPG Crises: घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 16 सिलेंडर किया जब्त, कारोबारी गिरफ्तार
मामले में जांच शुरू – डीएफओ अभिषेक
डीएफओ अभिषेक ने विस्तार न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. घटना की जांच कराई जा रही है और जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि पूरे पार्क को सेनेटाइज किया जाएगा और बाड़ा का मरम्मत भी किया जायेगा.