Surajpur: दीपक बैज और टीएस बाबा ने एक-दूसरे को नारियल पानी पिलाकर खत्म कराया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद
टीएस बाबा और दीपक बैज
Surajpur: सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना के बाहर कांग्रेस के पीसीसी चीफ दीपक बैज और कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव के द्वारा किया जा रहा भूख हड़ताल और आमरण अनसन अब समाप्त हो गया है. दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नारियल पानी पिलाकर अपना प्रदर्शन समाप्त किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
दीपक बैज और टीएस बाबा का प्रदर्शन खत्म
विश्रामपुर थाना के बाहर कांग्रेस के द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था. आज सुबह भी कांग्रेस के नेताओं का प्रदर्शन चल रहा था, इसी बीच कांग्रेस के नेताओं में प्रदर्शन समाप्त करने की सहमति बनी. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपना भूख हड़ताल समाप्त किया. वहीं TS बाबा ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है.
नरेंद्र जैन की गिरफ्तारी पर क्या बोले अधिकारी?
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन की पत्नी के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया. दूसरी तरफ पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि नरेंद्र जैन की गिरफ्तारी तब तक नहीं की जाएगी जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है. विवेचना अधिकारी को भी हटा दिया गया, नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी के द्वारा की जाएगी. हालांकि कांग्रेस नेता विश्रामपुर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे और नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट के केस को वापस लेने की मांग कर रहे थे लेकिन बीच का रास्ता निकालने के बाद अब कांग्रेस का प्रदर्शन यहां समाप्त हो गया है.
ये भी पढ़ें- CG News: अंबिकापुर के महामाया पहाड़ और जंगल की जमीन पर कब्जा करने वालों को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने मांग की खारिज
भूपेश बघेल ने पुलिस को दी थी चेतावनी
विश्रामपुर में कल थाना के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने मंच से पुलिस के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो इस तरीके से काम करने वाले पुलिस अफसर और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही भी होगी तो दूसरी तरफ भूपेश बघेल के साथ दीपक बैज और TS बाबा के अलावा तमाम पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधायक एक मंच में दिखाई दिए थे.